जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर प्रशासन द्वारा सरकार के नियमों का पालन करवाने के लिए मेगा जांच अभियान चलाए जा रहा है. इसी अभियान के तहत पुलिस हर दिन अलग अलग थाना क्षेत्रों में जा रही है. मंगलवार को टीम मानगो, आजादनगर और उलीडीह थाना क्षेत्रों में अभियान के लिए निकली. इस दौरान आजादनगर थाना क्षेत्र के आजाद मैरेज हॉल के पास टीम द्वारा मास्क और हेलमेट की जांच की जाने लगी. देखते ही देखते मौके पर कई लोगों को बिना हेलमेट में लिए पकड़ लिए गया. थोड़ी देर बाद स्थानीय लोगों ने जांच का विरोध कर दिया. लोगों का कहना था की लॉक डाउन में सभी दुकानें बंद है. सभी के व्यापार पर असर पड़ा है फिर भी पुलिस सभी से जांच के नाम पर जुर्माना वसूल कर रही है. इधर धीरे धीरे स्थानीय लोगों की भिड़ बढ़ती गई. भिड़ देखकर टीम मौके से निकल गई.















