
जमशेदपुर : जुगसलाई के ईदगाह मैदान में एनआरसी और सीएए के विरोध में मुसिलम महिलाओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. दस्तुर-ए-हिंद-बचाओ कमेटी के बैनर तले इन महिलाओं ने विरोध किया. एनआरसी और सीएए को देश विरोधी करार देते हुए इस कानून को तत्काल वापस लेने की मांग इन लोगों ने की. मंगलवार को जुगसलाई ईदगाह मैदान में सुबह से ही मुसलिम महिलाएं जुट चुकी थी.

इन लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की और शांतिपूर्वक खड़े रहकर हाथों में तख्तियां लेकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रही थी. इस दौरान सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की और बताया कि वे लोग इस लड़ाई को लेकर किसी भी हद तक जाने को तैयार है. वे लोग देश के स्तर पर होने वाले विरोध का भी पूरा साथ दिया है और कहा है कि वे लोग इस आंदोलन को और तेज करेंगे.







