
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर की रहनेवाली एक नाबालिग युवती ने परिवारवालों द्वारा प्रेमी से मिलने से रोकने पर अपने हाथों का नस काट लिया. जिसे परिवारवाले एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां युवती का ईलाज चल रहा है. जानकारी देते हुए युवती के भाई ने बताया कि बिट्टू नामक युवक जो सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के डेमडुबी का रहनेवाला है, और खुद को पुलिस वाले का बेटा बताकर आए दिन युवती के साथ छेड़खानी करता रहता है. आए दिन बहला फुसलाकर उसे स्कूल से घुमाने ले जाने का भी आरोप परिजनों ने लगाया. वहीं पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं होने की बात कही. युवती के भाई ने बताया कि पुलिस का रौब दिखाकर अक्सर युवक धमकी देता रहता है. युवती के भाई ने बताया कि परिवारवालों ने जब उसे युवक से मिलने से रोका तो उसने यह कदम उठाया है. फिलहाल युवती का ईलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.







