
जमशेदपुर : सरकार और जिला प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद सड़क दुर्घटनाओं में कमी नहीं हो रही है. ताजा मामला एनएच- 33 का है. जहां पारडीह काली मंदिर के समीप पुल के पास सड़क दुर्घटना में बालीगुमा का एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को टाटा मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया गाया है. युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. युवक का नाम जय शंकर यादव बताया जा रहा है. उधर घटना की सूचना मिलते ही परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे. जहां रो- रोकर परिजनों का बुरा हाल देखा गया. वैसे घटना कैसे घटी इसकी जानकारी अभी पुलिस जुटाने में जुटी हुई है.







