
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत जाकिरनगर रोड नंबर 3 में पार्किंग को लेकर विवाद के बाद दो पक्षों में हुए मारपीट के मामले में शुक्रवार को एक पक्ष एसएसपी से मामले की शिकायत करने पहुंचा. घटना में घायल अब्दुल रज्जाक उर्फ जावेद की पत्नी ने एसएसपी से मामले की लिखित शिकायत की और मारपीट का वीडियो भी दिया. वीडियो में दिख रहा है कि अरमान खान जावेद को पकड़कर उसकी पीटाई कर रहा है. जावेद की पत्नी ने बताया कि उसके पति के साथ टाइगर मोबाइल का जवान सलमान, उसका भाई अरमान और फैजान ने मिलकर पार्किंग विवाद को लेकर बेरहमी से पिटाई की. एमजीएम अस्पताल में इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स भेजा जा रहा है. बता दें कि बीती शाम जाकिर नगर रोड नंबर 3 स्थित रहीम पैलेस के पास दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस घटना में दोनो पक्ष से कुल तीन लोग घायल हो गए थे. घायलों मे एक पक्ष से अब्दुल रज्जाक और मो फारुख घायल है जबकि दूसरे पक्ष से अरमान खान को चोट आई थी.






