
जमशेदपुर: 20 सितंबर, शनिवार को जुबली पार्क में अग्रसेन जयंती सप्ताह समारोह के तहत एक भव्य वॉकथॉन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भोलानाथ चौधरी, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री, और प्रसिद्ध भजन गायक महावीर अग्रवाल ने संयुक्त रुप से किया. इसका नेतृत्व समाज की प्रमुख सदस्य नेहा विदेसरिया व रुचि विदेसरिया ने किया.(नीचे भी पढ़े)

साथ ही विनोद शाह व अंकुर मोदी इस आयोजन के संयोजक थे. आज के इस वॉकथॉन में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग, जिनमें विशेष रूप से महिलाएं शामिल थीं, ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. यह आयोजन अग्रसेन जयंती के महत्व को समाज में प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर बना. कार्यक्रम ने सामाजिक एकता को बढ़ावा दिया और लोगों को एकजुट किया. वॉकथॉन के दौरान समाज ने न केवल अग्रसेन जयंती के महत्व को महसूस किया, बल्कि इस आयोजन के माध्यम से एकता और सहयोग का संदेश भी दिया. (नीचे भी पढ़े)

यह आयोजन अग्रसेन जयंती के पांच दिवसीय समारोह का एक अहम हिस्सा था और समाज के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ. जिनमें समाज के बजरंग लाल अग्रवाल, गिगराज जी चौधरी, भोलानाथ चौधरी, महावीर अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, मनोज पल्सानिया, पंकज छावछरिया, मालीराम, कमलेश चौधरी, नटवर मोदी, अजय मोदी, महेश छापोलिया, प्रमोद अग्रवाल, संजय देबुका,गोविंद चेतानी, मनोज अग्रवाल, मनोज पप्पू , संजय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल (सीए), मनोज अग्रवाल (सीए), बिनोद शाह, कमल सिंघल, रतन अग्रवाल, विकास अग्रवाल, पप्पू बंसल, मोहित शाह, विवेक सहरिया, जतिन देबुका, गौरव जवानपुरिया, टिंकेश चौधरी, दिनेश कजरिया, मृदुल पौदार, देवेन्द्र कुमार, महेन्द्र कांवटिया, सरवन अग्रवाल, प्रेमलता अग्रवाल, ममता अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, सानू कांवटिया, अनीता छापोलिया, रीता खंडेलवाल, मंजू कांवटिया,सरोज भालोटिया, रेखा चौधरी, सीमा अग्रवाल, मिनी शाह, नेहा अग्रवाल, नेहा विदेसरिया,
रुचि विदेसरिया समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.



