
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा मंगल सिंह क्लब में आजसू पार्टी ने अपना 34वां स्थापना दिवस झंडातोलन कर मनाया. झंडातोलन के बाद पार्टी के संस्थापक सदस्यों समेत चीन द्वारा हुए हमले में शहीद हुए सभी वीर सेनानियो को भी उनके तश्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया और दो मिनट का मौन रख श्रद्धाजंलि दी गई. झंडातोलन में बतौर जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि पार्टी सुप्रिमो सुदेश महतो के आह्वान पर आजसू पार्टी अपने 34वे स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में सादगी से मनाने का निर्णय लिया है जिसका आजसू पार्टी स्वागत करती है. साथ ही कार्यकर्ताओ के बीच मे डिजिटल संवाद के माध्यम से पार्टी सुप्रीमो के विचारों से अवगत कराया गया. पार्टी अध्यक्ष के मिले निर्देशो पर कार्य करते हुए संगठन मजबूत कर झारखंडी अस्मिता और प्रदेश के समुचित विकास की दिशा में कार्य करेगी. कार्यक्रम में मुख्यरूप से ब्रजेश सिंह मुन्ना, कमलेश दुबे, संजय सिंह, अप्पू तिवारी, प्रमोद सिंह, चन्द्रेश्वर पांडेय, माणिक मल्लिक, कुंदन सिंह छोटू, हेमन्त पाठक, राजेश चौधरी, उमाशंकर सिंह, सहजाद खान, दिनेश जयसवाल, लक्ष्मन बाग, राहुल अजय उपाध्याय इत्यादि मौजद थे.






