
जमशेदपुर : जमशेदपुर में आजसू को फिर से नयी धार देने की कवायद तेज हो गयी है. जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष कंहैया सिंह के नेतृत्व में आजसू ने कदम बढ़ाये है और हर थाना क्षेत्र में मंडलों का गठन शुरू हो चुका है. मंगलवार को कदमा स्थित मंगल सिंह अखाड़ा में कदमा मंडल का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में अभिषेक मंडल को अध्यक्ष पद का दायित्व सौपा गया, जबकि सचिव के रूप में मारियो लोबो और कोषाध्यक्ष के रूप में रोहित कुमार और उपाध्यक्ष बने शंकर रजक और मंटू दास साथ ही नगर सदस्य के रूप में मुन्ना सिंह ब्रजेश,अशोक तिवारी, कुंदन सिंह छोटू को बनाया गया. उक्त अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष कदमा मण्डल के प्रभारी कन्हैया सिंह, कमलेश दुबे, मुन्ना सिंह ब्रजेश, अप्पू तिवारी, समरेश सिंह मौजूद थे. कन्हैया सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए पार्टी हित में कार्य करते हुए पार्टी के नीति सिद्धांतों पर चलने का कार्य करेंगे. आने वाले समय में पार्टी यहां के जनसमस्याओं के साथ आंदोलन करने का समय आ गया है. इसके लिए सभी को एकत्रित होकर नए सिरे से आंदोलन की तैयारी करनी होगी ताकि पार्टी की मजबूती हो और इस राज्य की सर्वागीण विकास हो सके. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभय सिंह, सोनू सिंह, लव कुमार, नीतीश रजक, लालू दुबे, अंकित पांडेय, ऋषभ चौबे समेत अन्य मौजूद थे.







