जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र के अखाड़ा समितियों की बैठक सोनारी थाना प्रांगण में केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति एवं अखाड़ा समितियों के साथ थाना प्रभारी सरयू आनंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई. रामनवमी के तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान करने हेतु आयोजित बैठक में विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में मुख्य रूप से सभी समितियो के पदाधिकारी ने विसर्जन हेतु अपने समय को सभी के समक्ष रखा. सभी ने दिन के 4:00 तक शोभा यात्रा को अपने अखाड़ा से निकाल लेने की बात कही. अखाड़ा समितियों द्वारा थाना प्रभारी से आग्रह किया कि शोभायात्रा के जुलूस में और असामाजिक तत्वों की पहचान कर उसे जुलूस से बाहर निकलवाने का प्रबंध जिला प्रशासन द्वारा किया जाए. (नीचे भी पढ़ें)

अखाड़ा समितियों द्वारा अपने-अपने सदस्यों को पहचान पत्र, टी शर्ट अथवा पहचान करने वाली वस्तुओं का वितरण किया जाएगा. इसके अलावा जो भी व्यक्ति हुड़दंग करें उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए. केंद्रीय समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि इस वर्ष केंद्रीय समिति की एक मजबूत टीम सोनारी क्षेत्र के अखाड़ा समितियों को शोभा यात्रा के दिन मदद करने हेतु मुस्तैद की गई है. इसमें मुख्य रूप से जिम्मेदारी भीष्म सिंह के नेतृत्व में मनीष कुमार, विजय वर्धा, किशोर साहू, विक्रम कुमार, जितेंद्र कुमार, गौतम सिंह, विनय कुमार को दी गई है. (नीचे भी पढ़ें)
केंद्रीय समिति के टीम शोभा यात्रा के पद से लेकर विसर्जन घाट तक मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का पालन करेगी. सभी अखाड़ा समितियां से निवेदन किया गया है कि वह नशा रहित, धार्मिक परंपराओं के अनुकूल भव्यता से परिपूर्ण शोभा यात्रा को इस वर्ष संपन्न करेंगे. सभी अखाड़ा समिति के पदाधिकारी ने एक स्वर में हाथ उठाकर अपना समर्थन केंद्रीय समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह को दिया. थाना प्रभारी सरयू आनंद ने भी अखाड़ा समितियां को हर संभव मदद करने एवं उनसे सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा रखने की बात कही. बैठक में मुख्य रूप से सभी लाइसेंसी एवं गैर लाइसेंसी अखाड़ा समितियों के पदाधिकारी ने शिरकत किया.



