
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित अध्यात्मिक स्थल बुधराम मुहल्ला कमल चौक स्थित श्री श्री सार्वजनिक नवरात्री जंवारा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. जवारा पूजा के द्वितीय दिन मे माता के चरणों मे श्रद्धालुओं के द्वारा जो 71 ज्योत पहले दिन प्रज्वलित किया गया था. हर साल की तरह इस साल भी इसका आयोजन हो रहा है. यह आयोजन का 40 वा साल है. इस मौके पर नारी शक्ति को सम्मानित किया गया. समाज की विभिन्न महिलाओं को यहां सम्मान देकर उनके कार्यों को नमन किया. इस मौके पर अरुणा मिश्रा (अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज एवं डीएसपी), अन्नी अमृता (वरीय पत्रकार), अंकिता सिन्हा (अंतरराष्ट्रीय कवयित्री), रितिका(पशु प्रेमी), सरिता (शिक्षिका एवं कवयित्री), मुंन्द्रिता चटर्जी (ब्रांड एंबेसडर जीएनएससी), जया साहू (महिला तेली साहू समाज की महामंत्री), लक्ष्मी साहू (शिक्षिका एवं सीपी संस्कृति महिला समिति के अध्यक्ष), स्नेहा देवांगन (छत्तीसगढ़ी अभिनेत्री) साथ ही (सोनारी थाना प्रभारी) कुमार सरयू आनंद और (पत्रकार)रघुवंश मणि सिंह को सम्मानित किया गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

उपकार संघ के सदस्यो ने मिलकर माता रानी से सामग्र देश के कल्याण के लिये मंगल कामना का आशीर्वाद मांगे. इसके बाद उपकार संघ के अध्यक्ष सतपाल साहू, उपाध्यक्ष उमाशंकर शर्मा, महासचिव विश्वकर्मा वर्मा, सचिव राजीव वर्मा और मंदिर कमेटी के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत माता रानी की चुनरी देकर और माता रानी की स्मृति चिन्ह भेट स्वरूप प्रदान किये और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु पूजा में पुनः उपस्थित होने का आग्रह किया गया.



