जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन मे अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा एक युवा व्यवसायी गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमे कोल्हान के तीनो जिले, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां से बड़ी संख्या में युवा व युवती उद्यमी सम्मलित हुए. इस कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथियों में मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली से आये संघ के वारिष्ठ प्रचारक व अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनिस थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जमशेदपुर के व्यवसायी अविनाश सिंह राजा ने की. कार्यक्रम में अतिथि स्वरूप रोहित आनंद, प्रान्त उपाध्यक्ष एंजल उपाध्याय व जिला अध्यक्ष पप्पू सिंह थे. सर्वप्रथम अतिथियों ने सामूहिक रूप से मां भारती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्पण व द्वीप प्रज्ज्वलित के पश्चात कार्यक्रम को विधिवत प्रारम्भ किया गया. कार्यक्रम के संयोजक और संचालनकर्ता रवि सिंह ने अतिथियों का परिचय कराया. (नीचे भी पढ़े)

तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया. मुख्य वक्ता दिनकर सबनिस का स्वागत अंगवस्त्र व तुलसी पौधा से युवा उद्यमी हेमंत कुमार ने किया. अविनाश सिंह राजा का स्वागत युवा उद्यमी शैलश गुप्ता ने किया. रोहित आनंद का स्वागत पप्पू राव ने, एंजल उपाध्याय का स्वागत युवा उद्यमी अमृता मिश्रा ने व पप्पू सिंह का स्वागत रोहित कुमार ने किया. कार्यक्रम के भूमिका पर अपना वक्तव्य देते हुए रोहित आनंद ने कहा कि ग्राहक पंचायत का यह कार्क्रम कराने का यही उद्देश्य है कि व्यवसायी और ग्राहक आपस मे समन्यवय बनाकर चलें ताकि ग्राहक और व्यवसाईं का रिश्ता मज़बूत हो सके. ऑनलाइन खरीदारी से बच्चे जिसका फायदा स्थानिय व्यापारी को हो. कार्यक्रम मुख्य वक्ता रहे संघ के वारिष्ठ प्रचाक व अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनिस ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्राहक पंचायत एक राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाला संगठन है जिसका प्रारम्भ पुणा में वर्ष 1974 मे हुआ और आज यह देश के प्रत्येक राज्यों मे कार्यरत है. (नीचे भी पढ़े)

संगठन का मुख्य कार्य है ग्राहक के हितो का संरक्षण करनाहै. ग्राहक पंचायत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति ने युवा व्यवसायियों के समक्ष मार्गदर्शित करते हुए कहा कि स्थानीय बाजार और व्यापारियों को संबल देते हुए लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देना ग्राहकों का कर्तव्य साथ ही रोजगार सृजन कर स्थानीय लोगों को रोजगार देने में योजना पूर्वक कार्य करें. अध्यक्षीय भाषण देते हुए अविनाश सिंह राजा ने ग्राहक पंचायत के कार्यों कि सराहना करते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि ग्राहक पंचायत बिना कोई स्वार्थ के और अपना सबकुछ अर्पण करके हम ग्राहकों के हितो के बारे मे सोचता ही नहीं अपितु दिनरात इस दिशा मे कार्यरत है और सिर्फ ग्राहक ही नहीं अपितु हम सभी व्यवसायी वर्ग और विक्रेता के हितो का भी ख्याल रखता है. अंत मे धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के सह संयोजक अनुराग जायसवाल ने किया. इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से, क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति, आरएसएस के महानगर सहकार्यवाह मृत्युंजय मिश्रा, अमृता मिश्रा, मनीष हिंदुस्तानी, हन्नी परिहार, बंटी सिंह, रवि शेखर, राखी अग्रवाल, एकता जायसवाल, सागर चौबे, दिपशिखा, परोमिता, मनोज कुमार अग्रवाल, विवेक कुमार, रोहित कुमार, एकता कुमारी, श्वेता कुमारी, नितीश राय, भीष्म सिंह, विशाल मोदक, संतोषी सहित अन्य उपस्थित रहें.



