
जमशेदपुर : बकरीद के पूर्व संध्या जिले के वरीय अधिकारियों ने शहर में फ्लैग मार्च किया और प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान शाम करीब छह बजे के आसपास प्रशासन ने जुगसलाई थाना के अधिकारियों के साथ जुगसलाई में फ्लैग मार्च किया. तकि बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण वतावरण संपन्न हो सके. प्रशासन ने फ्लैग मार्च कर इस बात का संदेश दिया कि बकरीद के त्योहार में कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन का भी पूरी तरह से पालन हो. प्रशासन शहर के तमाम इलाकों ने जाकर यह भी जानकारी प्राप्त करने की कोशिश किया कि बकरीद के दिन की लोगों की क्या तैयारी है. जिससे लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं हो सके. हालांकि प्रशासन ने पहले ही इस बात कि जानकारी दे दी है कि किसी भी हालात में लोग एक स्थान पर एकत्रित होकर नामाज अदा नहीं कर सकते हैं. प्रशासन का कहना है कि लोग अपने-अपने घरों में ही नामाज अदा करें ताकि कोरोना संक्रमण का खतरा नहीं बढे.








