
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को स्थित जेम्को महानंद बस्ती में गोली मारकर जिस मोनी दास की हत्या की गयी थी, वह कोरोना पोजिटिव पाया गया. मोनी दास की गुरुवार की दोपहर में उसके दुकान में घुसकर दो अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. उसकी हत्या के बाद जब उसको एमजीएम अस्पताल लाया गया था, तब चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया था. उनकी मौत के बाद कोरोना के प्रोटोकॉल के तहत उनका कोरोना टेस्ट किया जाना था. उनकी जांच की गयी, जिसके बाद वे कोरोना पोजिटिव पाये गये है. मोनी दास का शव का अंतिम संस्कार को रोक दिया गया है. अब कोरोना के प्रोटोकॉल के तहत परिवार के लोगों के बीच में अंतिम संसकार किया जायेगा. दूसरी ओर, अब मोनी दास के परिवार के लोगों के अलावा शव के साथ जो लोग भी उस वक्त थे, उनका भी कोरोना टेस्ट कराया जायेगा. इसके अलावा इस मामले के अनुसंधान और घटनास्थल पर खून समेत अन्य चीजों को देखने गये पुलिसवालों का भी कोरोना टेस्ट कराया जायेगा. इसकी पुष्टि जमशेदपुर के एसएसपी डॉ एम तमिल वणन ने की है. डॉ तमिल वणन ने कहा है कि मोनी दास कोविड पोजिटिव पाया गया है. अगर कोई पुलिसवाला संपर्क में आया होगा तो उसका जरूर टेस्ट कराया जायेगा और कोरोना के प्रोटोकॉल के तहत ही अंतिम संस्कार कराया जायेगा.







