
जमशेदपुरः आजादी के महा नायकों में से एक अमर शहीद खुदीराम बोस की आज 118वीं पुण्यतिथि है. इस मौके पर देश आज उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है. झारखंड के जमशेदपुर में भी खुदीराम बोस चौक पर अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के साथ शहर के युवाओं ने उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बताए आदर्शो पर चलने की प्रेरणा ली.

महज 22 साल की उम्र में खुदीराम बोस को अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी दे दी थी. उसके बाद स्वतंत्रता संग्राम ने जोर पकड़ी और देश आजाद हो गया. जमशेदपुर महानगर भाजपा और भारतीय जनतंत्र मोर्चा द्वारा खुदीराम बोस की प्रतिमा पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए आदर्शो पर चलने की प्रेरणा ली.



