
जमशेदपुर : “रामावती वेलफेयर फाउंडेशन” के द्वारा जन स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शहर एवं इसके आसपास के इलाके में स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित किया गया है. साथ ही पर्यावरण सुरक्षा के लिए शहर एवं आपपास के क्षेत्रो में बीजारोपण भी किया जा रहा है. इस मिशन की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए फाउंडेशन की ओर से से बुधवार को पोटका के शंकरदा गांव में 11,000 से अधिक बीज रोपण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

फाउंडेशन के डायरेक्टर अनुराग कुमार वर्मा ने बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा बीज रोपण कर पर्यावरण में फैल रहे वायु प्रदूषण को कम कर लोगों को शुद्ध वायु प्रदान करने में एक छोटी सी मुहिम को चालू करना एवं वृक्षों के माध्यम से ग्लोबल वार्मिंग को नियंत्रित करना है. भविष्य में भी फाउंडेशन इस प्रकार के नेक कार्य करता रहेगा. इच्छुक व्यक्ति फाउंडेशन के साथ वालंटियर के रूप मे जुड़कर इस मिशन में अपना योगदान दे सकते हैं. इस दौरान मधुकर शर्मा, बंटी सिंह, जवाहर प्रसाद, श्रवण सिंह, अनमोल प्रसाद समेत फाउंडेशन के कई सदस्य उपस्तिथ थे.






