
गढ़वा : गढ़वा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पर जिला के सभी थाना / ओपी अंतर्गत अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर गढ़वा शहर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापामारी की गई. छापामारी में गढ़वा पुलिस ने एक व्यक्ति को करीब 70 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया. जब पकड़े गए अभियुक्त से पूछताछ की गई, तो पाया गया कि उसने खुद को दुल्दूलुवा निवासी मनोज प्रसाद गुप्ता (19) बताया. अभियुक्त के पास से एक हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल जो बिना नम्बर का है मौके पर ही बरामद किया गया. आसपास के लोगो से पूछताछ करने पर पता चला कि वह ग्राम दुल्दूलुआ से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब का सप्लाई गढ़वा के आसपास के इलाकों में करता है. गिरफ्तार अभियुक्त मनोज प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया. (अगली खबर नीचे पढ़ें)

फरार चल रहा बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार
गढ़वा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार महिला थाना गढ़वा कांड संख्या 43/20 के प्राथमिकी अभियुक्त राज कुमार (19) पिता सुरेंद्र भुइयां ग्राम छतरपुर थाना व जिला गढ़वा को छापामारी कर गिरफ्तार किया गया. इस कांड के आरोपी राज कुमार भुइयां के खिलाफ नाबालिग से बलात्कार का आरोप है, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था. पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए लगातार अलग-अलग जगहों पर छापामारी की जा रही थी. बीती रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि अभियुक्त राज कुमार भुइयां गढ़वा के रंका मोड़ पर देखा गया है. सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अभियुक्त को आज उचित पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.





