
जमशेदपुर : जमशेदपुर में एपीआई पार्टी द्वारा किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कृषि कानून में किये गए बदलावों को निरस्त करने की मांग देश के राष्ट्रपति के समक्ष उठाई गई है. इस संबंध में इन्होंने जिले के उपायुक्त के माध्यम से एक मांग पत्र सौंपा है. इस दौरान इन्होंने कहा कि देश के किसान जो देश के अन्नदाता है वो इन दिनों आंदोलनरत है. कृषि कानून के माध्यम से केंद्र सरकार किसानों को उद्योगपतियों के हाथों बेच रही है और इस कारण देश के विभिन्न राज्यों के किसान आंदोलनरत है. आंदोलनरत किसानों को सरकारी तंत्र विभिन्न तरीकों से प्रताड़ित कर रही है और ये लोकतंत्र की हत्या है. देश भर के सभी जिलों से एपीआई पार्टी मांग पत्र सौंप कर देश के राष्ट्रपति से कृषि कानून को ख़ारिज करने की मांग करती है.



