
जमशेदपुर: 25 मई को आजसू जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि झारखण्ड सरकार में बैठे मंत्री से लेकर सन्तरी तक बेलगाम हो गए है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इस वैश्विक आपदा में भी अवसर खोज रहे है और बेवजह निजी क्लिनिक के संचालको परेशान रहे है. जनहित से जुड़े विषयो पर कोई सरोकार नही है. शहर के सरकारी अस्पताल का निरीक्षण कभी नही किये बल्कि निजी अस्पतालों दबाव बनाकर न्यायसंगत कार्य नहीं कर रहे है. इस तरह के ओछी राजनीति से बाज आनी चाहिए, और जहां तक हो निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. गिरफ्तारी तो मंत्री के सलाहकार संजय तिवारी का होना चाहिए जो अबतक नही हुआ, इस जांच से यह प्रतीत होता है कार्रवाई एक पक्षीय और दुर्भावना से ग्रसित होकर किया गया है और मंत्री के सलाहकार की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और इस गम्भीर विषय पर आजसू जिला कमिटी उच्चस्तरीय जांच की मांग करती है और जल्द ही उपायुक्त से मिलकर इस विषय पर अपनी मांग पत्र सौपेंगी और एकपक्षीय कार्रवाई पर हस्तक्षेप कर उचित न्याय करने की मांग करेगी.











