
जमशेदपुर: मखदुमपुर स्थित उर्दू मिडिल स्कूल और जुगसलाई नगरपालिका के बालक मध्य विद्यालय टीकाकरण केंद्र का विधायक मंगल कालिंदी ने लिया जायजा. जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने आज उर्दू मिडिल स्कूल मखदुमपुर और बालक मध्य विद्यालय जुगसलाई नगरपालिका में स्थित कोविड टीकाकरण केंद्र पहुंचकर जायजा लिया. विधायक ने दोनों टीकाकरण केंद्रों के वहां उपस्थित अधिकारियों से चल रहे टीकाकरण अभियान के बारे में जानकारी प्राप्त की और साथ ही टीकाकरण कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश दिया.

मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि यह एक वैश्विक महामारी है. इससे बचने के लिए सरकार के गाइडलाइन का अनुपालन करना अति आवश्यक है. इसलिए वैक्सीन तो सभी को निश्चित रूप से लेना चाहिए और फिजिकल डिस्टेंस व मास्क का प्रयोग निश्चित रूप से करना चाहिए. तब जाकर कोरोना से जंग जीत पाएंगे. मौके पर जुगसलाई नगरपालिका के विशेष पदाधिकारी जेपी यादव,एमडी जमील, मनोहर हुसैन, मुकेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, रंजन पांडे, मोहम्मद शमशेर आदि कई लोग उपस्थित थे.












