
जमशेदपुर : जमशेदपुर की सिदगोड़ा पुलिस ने बीते दिनों ही गांजा विक्रेता को गिरफ्तार किया था. गुरुवार को भी पुलिस ने चोरी की बाइक से साथ के साथ कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कुलदीप के पास से चोरी की बाइक भी बरामद की है. हालांकि पुलिस को देख सन्नी सिंह और हीरा लोहरा उर्फ चटनी मौके से फरार हो गए. पुलिस कुलदीप को पकड़कर थाने ले गई जहां उसने पूछताछ में बताया कि दीपावली के समय उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बिरसानगर जोन नंबर 7 से बाइक की चोरी की थी. इस मामले में पीसीआर 13 में तैनात एएसआई सुरेंद्र दास के बयान पर मामला दर्ज कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह पीसीआर 13 मर्सी अस्पताल के पास खड़ी थी. इसी दौरान एक बाइक पर सवार कुलदीप सिंह, सन्नी और हीरा बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर आ रहे थे. पुलिस को देख वह भागने लगे तभी पुलिस ने कुलदीप को दौड़ा कर पकड़ा. कुलदीप को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.





