
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन परिसर के प्लेटफॉर्म नंबर 5 से आरपीएफ ने पेट्रोलिंग के दौरान महाराष्ट्र के वासिम जिला निवासी आकाश राजाराम को चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ा. आरपीएफ ने उसे जीआरपी के हवाले कर दिया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस मामले में आरपीएफ के एएसआई अजीत कुमार पांडेय के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है. मिली जानकारी के अनुसार अजीत बीती रात गश्ती पर थे. उन्होंने प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर ट्रेन संख्या 18616 प्रस्थान कर रही थी तभी उसने आकाश को संदिग्ध अवस्था में पाया. उसे रोककर जांच करने पर उसने कोई सही जानकारी नहीं दी. जांच के दौरान उसके पास से एक मोबाइल पाया गया. पूछताछ के दौरान आकाश ने चोरी की बात कबूल की.






