
जमशेदपुर : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति एवं मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा के द्वारा किया गया, जिसमें शहर के ही नहीं बल्कि दूर-दराज क्षेत्रों से जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है. शिविर प्रारंभ हो चुका है, जिसमें दूर दराज से लोग आकर कृत्रिम अंग लगवा रहे है. तीन दिवसीय यह शिविर 3 अगस्त तक चलेगा, आयोजन कर्ता के अनुसार शिविर का उद्देश्य है कि ऐसे लोगों के चेहरे पर खुशी लाना है जिन्हें समाज अपने आप से अलग समझता हो. उन्होंने कहा कि दिव्यांग महिला पुरुष इस कृत्रिम अंग को लगाकर एक सामान्य जीवन जी सकते हैं. इस शिविर में करीब 400 से अधिक लोगों का रजिस्ट्रेशन कराया गया है और करीब 4 राज्यों के लोग इस शिविर में भाग लिए हैं जिसमें बिहार, बंगाल, उड़ीसा और झारखंड से लोग आकर अपना इलाज करवा रहे हैं.















