
जमशेदपुर : जमशेदपुर आर्टिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले वीर शाहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि एवं बॉलीवुड का लॉबी का बहिष्कार के लिए पुतला दहन गोलमुरी गोल चक्कर पर किया गया, जिसमें यह बताया गया की बॉलीवुड इंडस्ट्री में जो भेदभाव का दृष्टि से कलाकार को देखा जाता है. आज सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या या मर्डर, इसका पीछे बॉलीवुड इंडस्ट्री का बहुत बड़ा हाथ है, क्योंकि वहां ऐसे बाहरी कलाकारों का भेदभाव के नजर से देखा जाता है हम लोग आज आर्टिस्ट एसोसिएशन का तरफ से यह मांग करते हैं की इस तरह का गुटबाजी को बंद किया जाए और सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या या मर्डर के पीछे जो भी साजिशकर्ता है उन लोगों को चिन्हित करके कठोर कार्रवाई किया जाए. आज जमशेदपुर आर्टिस्ट एसोसिएशन के तरफ से बॉलीवुड में जातिवाद का विरोध किया गया. कार्यक्रम में सम्मिलित सदस्य के.निशान, सुमंत चौबे, राज, कंचन नाग, शेखर, गुरुशरण सिंह,वशिष्ठ नारायण, अबनीश पांडे, बबलू, मनोज, आरव, चंद्रकांत, गीता, दीना, कल्याण, मन समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.







