
जमशेदपुर : तरुण मित्र मंडली की ओर से शनिवार को मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड पर गलवाल घाटी के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सभी मानदंडों का पालन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मो इरफान ने किया। इसमें शहर के विभिन्न हिस्सों से आये लोग शामिल हुए। चीन के प्रति लोगों में काफी आक्रोश था, लोगों ने अपना पूरा समर्थन सरकार को दिया। सबों ने कहा कि देश के एक-एक इंच जमीन की रक्षा के लिए चाहे जो भी कुर्बानी देनी हो, देश का हर नागरिक कृतसंकल्प है। कार्यक्रम में मो इबरार, मो आज़ाद खान, डॉ अहमद रज़ा, मो हकीम खान, मो अख्तर, मो सैयद, अंजुम, मो अल्लाउद्दीन, मो कय्यूम, मो तनवीर, जावेद अख्तर, मो अशलम, गुलशन अली, बबलू, शमीमा खातून, मो अनवर समेत अन्य लोग शामिल हुए।







