जमशेदपुर : जमशेदपुर में चापड़बाजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, जहां शुक्रवार को एक और मामला चापड़बाजी का आया है. इस मामले में एक युवक गंभीर रूप से घायल है व दूसरी को हल्की चोटें आई है. घटना शुक्रवार दोपहर की है. प्राप्त जानकारी अनुसार सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के कालूबागान के पास छह युवकों ने सरबजीत सिंह और अमन सिंह के सिर पर चापड़ से हमला कर घायल कर दिया. जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राहुल सिंह ने बताया कि पांच-छह की संख्या में युवकों ने घटना को अंजाम दिया. दोनों युवक भाई है. वे अपने नानी के घर बाइक से खेलने जा रहे थे. इसी दौरान वहां बैठे युवकों ने नशे के हालत में उस पर हमला कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
वे अचानक चापड़ से दोनों के सिर पर वार कर दिये, जिसमें अमन गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. दोनों घायल बिरसानगर रोड नंबर 7 के रहने वाले है. सरबजीत किसी कंपनी में कार्यरत है व अमन ड्राइवर है. राहुल के अनुसार आदि, लंगड़ा ऋतु, दीपू और दो-तीन युवकों ने उस पर चापड़ से हमला कर दिया. फिलहाल थाने में शिकायत कर दी गयी है.







