जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआइएसएल की जेयूसी यूटिलिटीज़ द्वारा जमशेदपुर ब्लड सेंटर में सफलतापूर्वक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस पहल के माध्यम से संगठन ने सामुदायिक कल्याण और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर प्रदर्शित किया. शिविर में कर्मचारियों, वरिष्ठ नेतृत्व एवं यूनियन प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. यह सहभागिता संगठन में सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक सेवा की मजबूत भावना को दर्शाती है. (नीचे भी पढ़ें)
स्वयंसेवकों और रक्तदाताओं के संयुक्त प्रयासों से कुल 207 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण योगदान देगा. यह पहल टाटा स्टील यूआइएसएल की उस निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत संगठन अपनी परिचालन जिम्मेदारियों से आगे बढ़कर समाज के प्रति योगदान देता है और कर्मचारियों को मानवीय एवं जनहितकारी कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है.







