
जमशेदपुर : जुगसलाई में रेलवे ओवर ब्रिज का काम चल रहा है. साथ ही गेल कंपनी का सीएनजी प्लांट भी लग रहा है. उधर वर्षों से वहां संचालित हो रहे ऑटो-टैक्सी स्टैंड चालकों ने अपने लिए स्थायी स्टैंड की मांग की है. इनका कहना है कि जब टाटा स्टील अस्तित्व में आयी है, तब से वहां ऑटो- टैक्सी स्टैंड संचालित हो रहा है. जिला प्रशासन की ओर से ओवर ब्रिज निर्माण के कारण विस्थापित हुए मकानों एवं दुकानों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है, ऐसे में ऑटो टैक्सी चालकों के लिए भी स्थाई व्यवस्था की मांग उन्होंने जमशेदपुर उपायुक्त से उठाई है. उनका कहना है कि स्टैंड हटने से सैकड़ों शिक्षित बेरोजगार ऑटो-टैक्सी चालक बेरोजगार हो जाएंगे और उनके परिवार के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी. इस संबंध में उन्होंने एक ज्ञापन भी जिले के उपायुक्त को सौंपा है.














