
आदित्यपुर : इधर देश के पहले गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. साथ ही प्रखंड कर्मियों को एकता शपथ दिलाकर सरदार वल्लभ भाई पटेल के बताए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया. इस दौरान बीडीओ, सीओ के अलावे तमाम प्रखंड कर्मी एवं पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे. वहीं बीडीओ ठाकुर गौरी शंकर ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई जा रही है. उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल के बताए आदर्शो को जीवन में आत्मसात किए जाने की बात कही.














