
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित एमजीएम थाना क्षेत्र में एक बार फिर से आदिवासी जमीन को हड़पने के लिए खूनी संघर्ष शुरु हो गया है. एमजीएम थाना क्षेत्र से महज 500 मीटर की दूरी पर मुन्ना खान और उसके समर्थकों ने शुक्रवार देर रात उत्पात मचाया. इस दौरान मुन्ना सिंह ने हवाई फायरिंग भी की, ऐसा आरोप वहां के लोगों ने लगाया है. हालांकि पुलिस ने गोली चलने की किसी भी घटना से इंकार किया है. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
यह भी पढ़ें : jamshedpur-land-encroachment-removed-मानगो आशियाना गार्डेन के बगल में बड़ा भूखंड पर आदिवासी को हाई कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने दिलाया कब्जा, मानगो के दो गिरोह फिर से आमने-सामने, जमीन के लिए खून-खराबा संभव-video

आदिवासी जमीन को लेकर की फायरिंग
27 जुलाई को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर पांडेय सिंह सरदार को 10 साल के संघर्ष के बाद उसकी जमीन पर सीएनटी एक्ट के तहत दखल दिलवाया गया था. उस वक्त मानगो के अंचल निरीक्षक चक्रव्यूह महतो के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ वहां जाकर उक्त परिवार को कब्जा दिलाया था. यह जमीन 42 डिसमिल है, जो हाइवे से सटा हुआ एरिया है. दरअसल, इस जमीन का मालिक पांडेय सिंह सरदार का है, जिसकी जमीन पर आजादनगर के मुन्ना खान ने कब्जा जमा लिया था. उक्त आदिवासी परिवार को पीछे से कई लोगों ने मदद की था. इसी जमीन पर मानगो के दो माफिया की नजर टिकी हुई है थी. इस जमीन पर पहले से मुन्ना खान का कब्जा था. मुन्ना खान पर पहले भी अपराधकर्मी परमजीत सिंह (अब मृत) ने गोलियां चलायी थी, जिसमें वह बाल बाल बच गया था. इस जमीन पर अभी मानगो के ही
दो बड़े गिरोह संचालकों की नजर थी. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
मौके पर पहुंच कर चलाई गोली, मजदूरों में मच गई भगदड़
यह आरोप लगाया गया है कि मुन्ना खान ने पांडेय सिंह सरदार की जमीन पर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर हंगामा किया औऱ एक राउंड हवाई फायरिंग कर दी जिससे मौके पर काम कर रहे मजदूरों के बीच भगदड़ मच गई. सूचना मिलने पर एमजीएम थाना की भी पुलिस मौके पर पहुंची औऱ मिट्टी भरने के काम को बंद करा दिया.














