
जमशेदपुर : सोने की कीमतों में लगातार तेजी दर्ज की जा रही थी. पिछले 20 दिनों में सोना के भाव में 333 रुपये दर्ज किए गए थे. वहीं आज सोमवार को जब बाजार खुला तो सोना के भाव में गिरावट दर्ज की गई. आपको बता दें कि सोमवार को बाजार खुलने से पहले 99.5 फीसद शुद्धता वाले सोना की कीमत 52662 रुपए प्रति 10 ग्राम था जो बाजार खुलने पर 52557 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत का भाव 52768 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 39576 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई. साथ ही चांदी के भाव में भी तेजी देखने को मिली. सोमवार को 391 रुपए प्रति किलो भाव बढ़ा जिससे चांदी की 68159 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. जबकि शुक्रवार को चांदी की कीमत 67768 रुपए प्रति किलोग्राम था. ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी ट्रेड फेडरेशन के पूर्व चेयरमैन बच्छराज बमाल्वा के मुताबिक वैश्विक अनिश्चितता के कारण सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई. बाजार से जानकारी मिलने के अनुसार कोरोना माहामारी के कारण लगातार सोने के भाव में गिरवट संभव है. दुकानदारों के मुताबिक आने वाले समय में और भी सोना सस्ता हो सकता है.
आलू की महंगाई, सिर्फ बंगाल के आलू के भरोसे कारोबार, प्याज की भी बढ़ सकती है कीमत
आलू का रेट एक बार फिर से बढ़ता नजर अआ रहा है. हालात यह है कि उत्तर प्रदेश से बालू की आपूर्ति नहीं हो पा रही है क्योंकि वहां की फसलें खराब हो चुकी है जबकि झारखंड में भी पैदावार नहीं के बराबर है. ऐसे में सिर्फ बंगाल के आलू के भरोसे ही सारा कुछ चल रहा है, जिस कारण इसकी कीमत अब 30 रुपये प्रतिकिलो पहुंच चुकी है. मंडी में इसकी कीमत 2520 रुपये प्रति क्विंटल बोरा बिक रहा है जबकि खुदरा में एक क्विंटल आलू की कीमत करीब 3000 रुपये बतायी जा रही है. वैसे पहले यह रेट 16 रुपये किलो के हिसाब से ही बिकता था. दरअसल, नया आलू की आवक नहीं होने के कारण यह स्थिति पैदा हुई है. प्याज की कीमत पर भी इसका असर पड़ सकता है क्योंकि नासिक में प्याज सड़ रहे है क्योंकि कोरोना के संक्रमण के डर से लोगों को काम पर जाने से ग्रामीण रोक रहे है. हालांकि, प्याज की कीमत अभी थोड़ा नियंत्रित जरूर हुआ है. वैसे सूत्र बता रहे है कि नासिक से प्याज की आवक घटी है, जिस कारण यह अंदेशा जताया जा रहा है कि प्याज की कीमत भी बढ़ सकती है.






