
जमशेदपुर : कोरोना को अपने आत्मबल और शारीरिक क्षमताओं से जीतने वाले लोगों से उपायुक्त सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम सूरज कुमार ने रेड क्रॉस भवन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपने मुख्य अतिथि के रूप में अपने सम्बोधन में अपील किया कि आज जरुरत है कि वे योद्धा जो कोरोना से जंग जीतकर अपने घर परिवार के बीच उनकी खुशियां बनकर वापस आएं हैं, वे अब उनके लिए भी योद्धा के रूप में प्लाजमा डोनेशन के लिए आगे आएं जो इन दिनों कोरोना से प्रभावित हैं। उन्होने कहा कि वैसे कोई भी जिन्होने कोरोना को मात दिया है वे सुरक्षित तरीके से अपना प्लाज्मा डोनेशन रेड क्रॉस के माध्यम से कर सकते हैं और प्लाजमा डोनेशन के लिए 9431303933 तथा 8709639832 पर अपनी सहमति दे सकते हैं। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि प्लाज्मा डोनेशन करने वाले सभी रक्तदाताओं को उपायुक्त द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाणपत्र प्लाज्मा डोनेशन के समय प्रदान किया जायेगा। उन्होने बताया कि प्लाज्मा डोनेशन को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त मैजिस्ट्रेट के साथ रेड क्रॉस सोसाईटी तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक संयुक्त रूप से कार्य कर अधिक से अधिक प्लाज्मा डोनेशन के लिए कोरोना को मात देने वालों से सम्पर्क किया जा रहा है।







