
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा उलियान स्थित बैंक ऑफ इंडिया में 10 करोड़ का घोटाला मामले में केस दर्ज हो चुका है. मामले के बाद कार्रवाई की गयी है. केस बैंक ऑफ इंडिया बिष्टुपुर ब्रांच के मैनेजर सत्यप्रकाश ने धीरज कुमार झा, नीतीश कुमार के साथ खाता धारकों में मनीष कुमार सिंह, शिवलोक मिश्रा, रविकांत सिन्हा, प्रतिमा कुमारी, अजय कुमार, रीतु देवी, दीपा सिन्हा, पूजा सिंह समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस मामले में लेकर बताया गया है कि पूर्व मैनेजर ने ही बैंक के साथ बड़ी गड़बड़ी की है. इसे लेकर पुलिस बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व मैनेजर टेल्को जेम्को निवासी धीरज कुमार झा और नीतीश कुमार के उपर केस दर्ज की है. इन्होंने बैंक से 9.24 करोड़ रुपये की गड़बड़ी की है. (नीचे भी पढ़ें)
बैंक ने इस मामले को लेकर धीरज कुमार झा और नीतीश कुमार के बैंक प्रबंधन द्वारा निलंबित कर दिया गया है. पुलिस ने बताया कि दोनों बैंक अधिकारी ने जमा फिक्स डिपॉजिट के रुपये को 35 लोगों के खाता में डाल दिया है. बैंक प्रबंधने ने इसे लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसकी जांच चल रही है.












