जमशेदपुर : जमशेदपुर के बैंक ऑफ इंडिया के उलियान शाखा (कदमा थाना क्षेत्र) में करीब 10 करोड़ का घोटाला हुआ है. वहां के बैंक मैनेजर धीरज झा इसमें मुख्य आरोपी है, जिस पर 10 करोड़ का घोटाला करने का आरोप लगा है. बैंक मैनेजर को सस्पेंड कर दिया गया है. बताया जाता है कि अपने साथी और अपने करीबियों के माध्यम से ही इस तरह की गड़बड़ी की गयी है. उनके पैसों का बंदरबांट किया गया है. उनके दस्तावेज का इस्तेमाल कर 10 लाख, 40 लाख, 20 लाख तक के लोन दे दिये गये है और खुद पैसे ले लिये है. करीब 10 करोड़ रुपये की निकासी की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
उनके करीबी नितेश को भी सस्पेंड कर दिया गया है. इन लोगों को कहा गया है कि तीन माह में पैसे की वापसी करा दें. अगर पैसे वापस नहीं करते है तो फिर सीबीआइ को मामला ट्रांस्फर कर दिया जायेगा, जिसके बाद दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी. धीरज झा को सस्पेंड कने के बाद उनकी जगह नये बैंक मैनेजर के तौर पर आशीष गुप्ता नामक मैनेजर को पदस्थापित कर दिया गया है. अब बैंक की आंतरिक जांच समिति पूरे मामले की जांच कर रही है.




