जमशेदपुर : बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले लाल बाबा फाउंड्री बस्ती के पास भारी वाहनों की मनमाना पार्किंग से रोड जाम होने के विरोध में बस्तीवासियों के साथ सड़क पर उतरेगी, इसके तहत समिति की ओर से शीघ्र ही सड़क पर उतर कर कंपनी गेट एवं एमडी आवास का घेराव किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
बस्ती बचाओ संघर्ष समिति की ओर से दावा किया गया है कि भारी वाहनों की अवैध और मनमाना पार्किंग के कारण विगत 7 महीनों में अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि दर्जनों अन्य लोग जख्मी हो चुके हैं. समिति ने इसके लिए टाटा स्टील के मनमाना रवैये एवं आम नागरिकों की लापरवाही को भी इसका मुख्य कारण बताया है. (नीचे भी पढ़ें)
समिति ने इस दौरान घनी आबादी वाले रिहाइशी इलाकों में डब्ल्यूआरडी वेस्ट स्टैग प्रोसेसिंग प्लांट लगा कर जहरीली डस्ट के माध्यम जनता को प्रदूषण की मार से पीड़ित किये जाने, रिहायशी इलाकों के मकानों को तोड़ कर कंपनी का विस्तार किये जाने जैसे मुद्दों को लेकर आम लोगों के साथ सड़क पर उतरने की घोषणा की है. समिति वरीय भाजपा नेता रामबाबू तिवारी के नेतृत्व में आंदोलन शुरू किये जाने की घोषणा की है.



