
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर क्षेत्र में सरकारी जमीन को अतिक्रमण कर बड़े -बड़े मालगोदाम (वेयर हाउस) बनाया गया. वहीं प्रसासन द्वारा कार्रवाई हेतू मालगोदाम में नोटिस चिपकाया गया. वहीं जिला परिषद चेयरमैन बारी मुर्मू ने कहा जल्द अतिक्रमण मुक्त होगा. बताया जा रहा हैं कि 8 जुलाई को जिला परिषद चेयरमेन बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिला परिषद में कार्यपालक अभियंता नकुल ठाकुर, सहायक अभियंता प्रताप महंती ने सुंदरनगर क्षेत्र के सरकारी जमीन पर अबैध रूप से बने मालगोदाम का निरिक्षण किया था. (नीचे देखे पूरी खबर)

पदाधिकारियों ने उनके मालिकों से जमीन से संबंधित कागजात भी मांगा था. लेकिन माल गोदाम के मालिकों ने कागजात नहीं दिखाया और न ही क़ोई संतोष जनक जवाब दिया. वहीं आज जिला परिषद कार्यालय से मालगोदाम के ऊपर कार्रवाई हेतू नोटिस भी चिपकाया गया ताकि अतिक्रमण को मुक्त कराया जा सकें. (नीचे देखे पूरी खबर)

वहीं प्रशासन द्वारा नोटिस चिपकाते ही मालगोदाम मालिको में हड़कंप मच गया. जिला परिषद चेयरमैन बारी मुर्मू ने कहा कि सुंदरनगर क्षेत्र में तीन ब्यक्ति भीमसेन शर्मा, विमल शर्मा, अनिल गुप्ता ने सरकारी जमीन को अवैध तरीके से अतिक्रमण कर बड़े बड़े मालगोदाम का निर्माण किया हैं, जिससे सरकारी योजना का विकास काम नहीं हो पा रही हैं इससे योजना का काम प्रभावित हो रही हैं, क्योंकि सरकारी जमीन को यह लोग अबैध तरीके से अतिक्रमण कर लिए हैं. हम लोगों ने निरीक्षण के बाद आज उनके मालगोदाम में कारवाई के लिए नोटिस भी चिपकाया गया हैं ताकि जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त किया जा सकें.







