जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के टिनप्लेट गोलचक्कर के पास बुधवार शाम चलाये जा रहे वाहन जांच अभियान में चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक की पहचान सिदगोड़ा बाबुडीह लालभट्टा का रहने वाला सोनू कालिंदी (22) के रूप में हुई है. गोलमुरी थाना प्रभारी ने गुरुवार को प्रेंस कांफ्रेस कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वाहन जांच अभियान के दौरान युवक पुलिस को देख गाड़ी घुमाकर भागने लगा. तभी मौजूद पुलिस टीम के द्वारा उसे घेरकर पकड़ा गया. जांच के दौरान पता चला कि उसकी बाइक बिना नंबर प्लेट की थी. गहनता से जांच की गयी तो पता चला बिना नंबर प्लेट वाली बाइक चोरी की है. युवक ने बताया कि 28 मार्च की रात्रि साकची थाना क्षेत्र के टैंक रोड से लॉक तोड़कर उसने बाइक चोरी की थी. फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है.



