
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत बेली बोधनवाला गैरेज के पास सोहदाय कर्बला में रविवार को एक युवती को जंजीर से बंधने के मामले में सोमवार को कमिटी की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इस मौके पस सोहदाय कर्बला कमिटी के अध्यक्ष अनवर अली, अब्बस अली और समाजसेवी सरफराज हुसैन मौजूद रहे. जानकारी देते हुए अनवर अली ने बताया कि कर्बला में दुसरे समुदाय की महिलाएं पूर्व में भी आती थी और सभी रात भर ठहरती थी. कमिटी की ओर से उन्हे समझाया भी जाता रहा है पर किसी के द्वारा कमिटी की बात को नहीं सुना गया. इस मामले को लेकर पूर्व में कोल्हान उपायुक्त, कोल्हान डीआईजी, धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी, बिष्टुपुर थाना और वरीय पुलिस अधिक्षक को कई बार ज्ञापन भी सौंपा गया इसके बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की. रविवार को कर्बला में कुछ धार्मिक संगठन द्वारा कर्बला में प्रवेश करना घातक सिद्ध हो सकता था. इसके लिए कमिटी प्रशासन से सहायता मांगती है. उन्होने बताया कि मामले को लेकर युवती के पिता द्वारा भी पुलिस को बयान दिया गया है कि वे अपनी मर्जी से युवती को कर्बला में लेकर आए थे और उन्होने ही युवती को जंजीर से बांधा था. बावजूद इसके कुछ संगठन कर्बला को गलत साबित करने में लगे है. कमिटी ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

















