जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना परिसर में अवस्थित मल्टीपरपज हॉल में रविवार को बिष्टुपुर थाना से सेवानिवृत्त हवलदार शंभु नाथ ठाकुर की सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर, थाना प्रभारी साक्षी, सोनारी , कदमा एवं ट्राफिक थाना प्रभारी बिष्टुपुर तथा सागर थाना प्रभारी बिष्टुपुर मुख्य रूप से उपस्थित थे। इसके साथ बिष्टुपुर थाना, साइबर थाना तथा ट्राफिक थाना बिष्टुपुर के पुलिस कर्मियों का मुख्य रूप से योगदान रहा। विदाई समारोह में बिष्टुपुर थाना शांति समिति के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह एवं समिति के अन्य सदस्यों की गरिमामई उपस्थिति रही। सभी लोगों ने सेवानिवृत्त हवलदार शंभु नाथ ठाकुर के उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।







