
चाकुलिया : बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती के कार्यालय में पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों से झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी श्री महंती से औपचारिक मुलाकात की. पदाधिकारियों ने गुलदस्ता देकर बधाई दी और सांगठनिक चर्चा करते हुए वर्तमान स्थिति से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि राज्य में झामुमो के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है. संगठन में जोर देने की आवश्यकता है. उन्होंने विधायक से पश्चिम बंगाल के क्षेत्रों में दौरा करने का आग्रह किया. ताकि बंगाल में भी झारखंड के तर्ज पर संगठन को मजबूती मिल सके. कहा कि बंगाल में भी झामुमो का जनाधार बढ़ रही है, लोगों को जागरूक कर संगठन से जोड़ा जा सकता है. कहा कि वे अपने समर्थकों के साथ समय समय पर सीमावर्ती क्षेत्र में संगठन को बढ़ाने के लिए दौरा करें. बंगाल के पदाधिकारियों को विधायक ने आश्वस्त किया है कि वे बंगाल का दौरा कर वहां भी संगठन को बढ़ाने में वे सहयोग करेंगे. मौके पर झाड़ग्राम के शिवाजी महतो, कोलकात्ता से विकास दत्त, हुगली से लक्ष्मीकांत हांसदा, रविन मुर्मू, मनिन्द्र दास, अभिजीत दास, सोमनाथ हेम्ब्रम, कमला कांत बास्के, गोपीनाथ सोरेन समेत अन्य उपस्थित थे.







