
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन का चुनावी माहौल गर्म होता नजर आ रहा है आ रहा है. रविवार को टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबरों की एक बैठक में टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट संजीव चौधरी उर्फ टुन्नू चौधरी को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया गया. श्री चौधरी काफी दिनों से विपक्ष की भूमिका में काम कर रहे थे और एक गुट विशेष ने उनको अब अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है, जिसके बाद यह तय हो गया है कि अब सत्ता पक्ष से जो भी अध्यक्ष का कैंडिडेट होगा वह संजीव चौधरी से चुनाव लड़ेगा. रविवार को संध्या 7 बजे जी टाउन मैदान बिष्टुपुर में टाटा वर्कर्स यूनियन के कमिटी मेंबरो की बैठक हुई, जिसमे यूनियन के वर्तमान कार्यकाल के ऊपर चर्चा की गई. सभी ने यूनियन के भविष्य पर चिंता जाहिर की. आने वाले चुनाव में यूनियन हित और कर्मचारियों के हित मे अध्य्क्ष पद के उम्मीदवार संजीव टून्नु चौधरी के नेतृत्व में लड़ने का निर्णय लिया गया. पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट टुन्नू चौधरी वर्ष 2002 से लगातार मजदूरो की सेवा करते आ रहे है. उनका अनुभव यूनियन के पूर्व अध्यक्षो के साथ कुशलता के साथ काम करने का रहा है. सभी ने विश्वास जताया कि टून्नु चौधरी सभी को साथ मे लेकर चलेंगे और टाटा वर्कर्स यूनियन की साख मजदूरों के बीच मजबूत करेंगे. मीटिंग में मुख्य रूप से कमिटी मेंबर संतोष पांडेय, मनोज मिश्रा, विजय चौधरी, राजू महतो, टी लाल, शशांक मंजर, सरोज सिंह, संजय सिंह, अजय चौधरी, संतोष सिंह, आशीष, के के गोप, राजेश, पीडी खालखो, दिनेश कुमार एवम अन्य उपस्थित थे.






