
जमशेदपुर : विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) जमशेदपुर महानगर के सदस्यता प्रभारी मनोज सिंह उज्जैन एवं सह सदस्यता प्रभारी राजेश कुमार झा ने जमशेदपुर जिले में सदस्यता अभियान के निमित्त मंडल वार सदस्यता एवं सह सदस्यता प्रभारी की सूची जारी की. यह सुची जिला कार्यालय साकची से एक बैठक के उपरांत जारी की गई, जिसमें जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान सूची का अध्ययन कर इसको जारी कर दिया गया. इसके तहत बारीडीह में कपिल मुनि चौबे प्रभारी, रूपेश राय व दीपक कुमार सह प्रभारी, बिरसानगर में राजन गोराई प्रभारी, जय प्रकाश सिंह सह प्रभारी, बर्मामाइंस में केस्टो प्रभारी, मनदीप सह प्रभारी, सीतारामडेरा में विजय सिंह चंद्रवंशी प्रभारी, सुष्मिता सह प्रभारी, गोलमुरी में राम दयाल शर्मा प्रभारी, मुख्तार सिंह सह प्रभारी, साकची में महेंद्र सिंह प्रभारी, टेल्को में गौरव कुमार प्रभारी, कन्हैया कुमार सह प्रभारी, लक्ष्मीनगर में मंटू मिश्रा प्रभारी, गुड्डू सिंह सह प्रभारी, उलीडीह में मनोज गुप्ता प्रभारी, अभिजीत सेनापति सह प्रभारी, मानगो में प्रमोद कुमार सिंह मल्लू प्रभारी, सुशीला सिंह सह प्रभारी, आजादनगर में सुल्तान अंसारी प्रभारी और शहदाब आलम सह प्रभारी, कदमा में शिव कुमार यादव प्रभारी, प्रवीण दुबे सह प्रभारी, साकची (पश्चिमी) में सुनील सिंह प्रभारी, विमलेंदु ठाकुर सह प्रभारी, घाघीडीह में राजेश पात्रों प्रभारी, मीना सह प्रभारी, परसुडीह में मनोरंजन सिन्हा प्रभारी, प्रदीप प्रमाणिक सह प्रभारी, सोनारी में तापस चटर्जी प्रभारी, लालू रजक सह प्रभारी मनोनित किये गये है.












