जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा के बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय द्वारा महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के पावन रथ यात्रा के शुभ अवसर पर बिष्टुपुर राम मंदिर के समीप सेवा शिविर का आयोजन किया गया. इसमें महाप्रसाद का वितरण जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनोज सिंह, जिला महामंत्री राजीव सिंह, जिला कार्यसमिति के सदस्य महेश्वर प्रताप सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार साह, आईटी सेल से उज्ज्वल, बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पाण्डेय, मंडल महामंत्री विश्वनाथ दीप, मंडल उपाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह और अश्वनी मुखी, मंडल मंत्री पिंकी कुमारी, दर्शन कौर, पल्लवी दीप, गुरमीत सिंह, तनरजीत सिंह, विक्रम राजक, रानी, बीरू, टिंकल, लक्ष्मण, सुमन और महावीर के साथ प्रसाद वितरण किया गया और हजारों की संख्या में श्रद्धालु लोग प्रसाद ग्रहण किए. (नीचे भी पढ़ें)

बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुती नंदन पांडेय ने कहा कि आज महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के पावन रथयात्रा के शुभ अवसर पर समस्त जमशेदपुर वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए यह कामना करते है कि प्रभु श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की कृपा हम सभी जमशेदपुर वासियों पर बने रहे और सभी के जीवन में सुख,शांति और समृद्धि बना रहे और यह पावन पर्व हम सभी को जीवन में नई ऊर्जा, आस्था और सकारात्मक लेकर आए हैं.






