सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर टाटा-कांड्रा मेन रोड स्थित एसएस ट्रेड सेंटर मॉल का भव्य उदघाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी एवं आयडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन उपस्थित रहे. समारोह में आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार, उपमहापौर अंकुर सिंह, शंभू सिंह, अशोक चौधरी, अजय सिंह, विनोद सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर स्वास्ति इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक रविंद्र कुमार झा एवं डायरेक्टर अमित कुंवर ने बताया कि एसएस ट्रेड सेंटर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है. यह मॉल व्यापार, खरीदारी और व्यवसाय के लिए एक आधुनिक एवं सुविधाजनक केंद्र के रूप में विकसित किया गया है. उन्होंने बताया कि इसी परिसर में 21 कमरों वाला आधुनिक होटल “स्वास्ति प्रीमियम” भी संचालित होगा, जहां मेहमानों को उत्कृष्ट आवास एवं आतिथ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. यह परियोजना आदित्यपुर एवं आसपास के क्षेत्र में व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी.







