जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी बागबेड़ा मण्डल अध्यक्ष अश्विनी तिवारी के नेतृत्व में वायरलेस मैदान, बागबेड़ा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अगुआई भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने किया. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय अभियान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत उक्त कार्यक्रम का आयोजन 29 अगस्त को किया गया. इसके अलावा वायरलेस मैदान स्थित पार्क का नामकरण भी किया गया. पार्क का नाम भारत रत्न, झारखण्ड के जन्मदाता, देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर ”अटल उद्यान” रखा गया. (नीचे भी पढ़े)

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, मंडल अध्यक्ष अश्विनी तिवारी, जिला भाजपा कार्यालय मंत्री सुबोध झा, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, महामंत्री विमलेश उपाध्याय, मीडिया प्रभारी कुमोद यादव, पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा, उमेश पांडे, अशोक सिंह, राजू जायसवाल, पवित्रा पांडे, विनोद राम, ज्ञान प्रकाश, पूर्व मंडल अध्यक्ष वाइएन सिंह, संतोष सिंह, मनोज कुमार, मारुति नंदन पांडे, कृष्णा उपाध्याय, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीतीश कुमार, मुकेश सिंह, राजेंद्र कुंवर, मनोज तिवारी, राजू श्रीवास्तव, एसकेपी जायसवाल, अजय सिंह, धर्मेंद्र चौहान, राम सिंह, दीपू दांगी, बिनालाल रजक, रितेश गुप्ता, राजीव चौधरी, प्रमोद चौधरी, जेएस राव समेत काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे.



