चाकुलिया : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोमवार को आदित्यपुर स्थित होटल मधुबन में पद्मश्री जमुना टुडू की फोटो प्रदर्शनी का ट्रेलर रिलीज किया. दिल्ली स्थित एआइएफएसीएस गैलरी में आगामी 23 जून से आयोजित होनेवाली उक्त प्रदर्शनी में पद्मश्री जमुना टुडू के वन संरक्षण संबंधी कार्यों पर आधारित कार्यों को दर्शाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि जंगल का अस्तित्व बचाने के लिए लेडी टार्जन के रूप में जानी जाने वाली झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिलांतर्गत चाकुलिया प्रखंड की बेड़ाडीह निवासी पद्मश्री जमुना टूडू के वन संरक्षण संबंधी कार्यों पर आधारित एक फोटो प्रदर्शनी आगामी 23 जून से 29 जून तक दिल्ली स्थित एआइएफएसीएस गैलरी में आयोजित होने जा रही है. आज आदित्यपुर स्थित होटल मधुबन में केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने फोटो प्रदर्शनी का ट्रेलर जारी किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर श्री मुंडा ने डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर को वन संरक्षण संबंधी जमुना टुडू के कार्यों को लेकर एक बाय़ोपिक फिल्म बनाने का सुझाव देते हुए इसमें सरकार की ओर से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया. कार्यक्रम में प्रसिद्ध फोटोग्राफर और फिल्म निर्माता डॉक्टर बृजनाथ नटराज महर्षि और निर्माता विजय भोलेनाथ के अलावा पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष शंभूनाथ मल्लिक, काकोली मल्लिक, मानसिंह टुडू, रतन महतो, कृष्णा काले व अन्य लोग भी उपस्थित थे.



