जमशेदपुर : नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की पर देशभर के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली ने कहा है कि युवाओं ने इसे नए नेतृत्व और नई ऊर्जा की शुरुआत होगी. नितिन नवीन को एक जमीनी, संघर्षशील और युवा सोच वाला नेता माना जाता है. उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. (नीचे भी पढ़े)
सोशल मीडिया पर युवाओं ने बधाइयों और समर्थन के संदेशों की बाढ़ ला दी. युवा कार्यकर्ताओं में सक्रियता और संगठनात्मक जोश तेजी से बढ़ा है. भाजपा जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली ने कहा कि नितिन नवीन ने हमेशा युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने की बात कही है. उनका अध्यक्ष बनना युवा नेतृत्व के सशक्तिकरण का प्रतीक माना जा रहा है. देश के कोने-कोने से युवाओं ने इस फैसले का स्वागत किया है. कुल मिलाकर, नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना युवाओं के लिए नई उम्मीद और नए जोश का संदेश है.











