पोटका : पोटका प्रखंड के सोहदा में मंगलवार को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर घाट मंजूरी क्लब सोहदा की ओर से भव्य टुसू मेला का आयोजन किया गया. मेला में आमडीह की टुसू प्रतिमा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जबकि द्वितीय स्थान हलुदबनी एवं तृतीय स्थान छोटा सिगदी की टुसू प्रतिमा को दिया गया. अन्य प्रतिभागी प्रतिमाओं को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. पुरस्कार वितरण बतौर मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार के हाथों किया गया .मौके पर विधायक ने कहा कि टुसू मेला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और लोक आस्था का प्रतीक है. (नीचे भी पढ़े)

ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं. उन्होंने कहा कि पोटका क्षेत्र की लोकसंस्कृति को संरक्षण और प्रोत्साहन देने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे. विधायक ने सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों की सराहना की. इस अवसर पर हितेश भगत, मनोरंजन सरदार, सुभाष सरदार, सरत चंद्र सिंह, काली चरण सिंह, लोटन सिंह, कृष्ण सिंह, पाण्डु सिंह, रतन सिंह एवं दीपक सिंह सहित कई गणमान्य ग्रामीण एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे.











