
जमशेदपुर : भाजपा नेता विकास सिंह ने यास तूफान के कारण स्वर्णरेखा नदी के जलस्तर बढ़ने पर मानगो संकोसाई के रामनगर और श्याम नगर में स्थानीय लोगों के बुलावे पर जाकर यथा स्थिति से अवगत हुए । स्वर्णरेखा नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण श्याम नगर के कुछ घर प्रभावित हो गए हैं लगभग पांच घरों का संपर्क मुख्य सड़क से कट गया है साथ ही रामनगर के निचले भाग में नदी का पानी आ जाने के कारण लोग भयभीत हैं स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर और जल स्तर बढ़ेगा तो हम लोगों को यहां से ऊंचे स्थान पर जाना पड़ेगा लोग हल्के भयभीत दिखे भाजपा नेता विकास सिंह ने सारी स्थिति नगर निगम के अधिकारियों को दूरभाष में अवगत कराया साथ ही निवेदन किया कि नदी के तराई वाले इलाके में जरनेटर से हैलोजन लगाया जाए जिससे कोई लोगों को खतरा ना हो और वह जलस्तर बढ़ने से अपना इंतजाम कर सके और सुरक्षित स्थान पर चले जाएं । दौरे में मुख्य रूप से विकास सिंह ,राजेश साहू ,अजय गोराई, दुर्गा दत्ता, शिव साहू, महावीर राम, मनोज ओझा राम सिंह कुशवाहा ,शामिल हुए।




