जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमशेदपुर महानगर भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से शुक्रवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. साथ ही, समाज के लोगों को अधिक से अधिक पौधा रोपण करने और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी दिनेश कुमार, ओबीसी मोर्चा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, जिला परिषद सदस्य कुसुम पुर्ती, जिला कार्यालय मंत्री संजीत चौरसिया, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष रमेश बास्के, मोर्चा के जिला महामंत्री राजकुमार साह, महेंद्र प्रसाद, राज कमल यादव, बिपिन यादव, सुरेश प्रसाद, श्याम बिहारी, पप्पू सिंह, मनोज, जेपी यादव, भरत समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.







