जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ईया फाउंडेशन जमशेदपुर द्वारा बलदेव बस्ती में एक विशेष पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) के डॉक्टरों, टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रतिनिधियों एवं ईया फाउंडेशन के सदस्यों ने मिलकर 51 पौधों का वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.इस अवसर पर बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े आकर्षक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.(नीचे भी पढे)
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. साथ ही सभी प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया.ईया फाउंडेशन के संस्थापक दीपक मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए ऐसे कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं. उन्होंने टाटा स्टील फाउंडेशन एवं टीएमएच के डॉक्टरों का इस पहल में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया.कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया.







